मोतिहारी में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

download 34

घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस कप्तान डॉ कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

इसके बाद संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने सक्रियता पूर्वक छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के 15 घंटे के अंदर छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी डॉ कुमार आशीष द्वारा कहा गया है कि दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाया जाएगा।

विदित हो कि तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना शनिवार की देर शाम की है। बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम