.jpg)
न्यूयार्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक बार फिर चीन को घेरते हुए दोहरे रवैये का आरोप लगाया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चीन-ताइवान तनाव की पृष्ठभूमि में साझा सुरक्षा पर चीन को खरी-खरी सुनाई।
कंबोज ने कहा कि कोई भी जबरदस्ती या एकतरफा कार्रवाई जो शक्ति से बदलने का प्रयास करती है, वह आम सुरक्षा का अपमान है।
रुचिरा कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि साझा सुरक्षा तभी संभव है जब एक देश दूसरे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें।
उन्होंने इसके साथ चीन के दोहरे रवैये की तरफ इशारा करते हुए कहा कि साझा सुरक्षा तभी संभव है, जब सभी देश आतंकवाद जैसे आम खतरों के खिलाफ एक साथ खड़े हों।
कंबोज ने 2020 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी याद किया जिसमें पीएम ने कहा था कि प्रतिक्रियाओं, प्रक्रियाओं और संयुक्त राष्ट्र के चरित्र में सुधार समय की आवश्यकता है।
हम सामान्य सुरक्षा की आकांक्षा कैसे कर सकते हैं, जब विकासशील देशों को निर्णय लेने के प्रतिनिधित्व से वंचित रखा जाता है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments