कबड्डी में गायघाट को हराकर मटियरिया की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

कबड्डी में गायघाट को हराकर मटियरिया की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On


मोतिहारी। नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

WhatsApp Image 2022-08-30 at 8.49.52 PM

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत गायघाट पंचायत के बड़ा हरपुर गांव में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी स्वरूप देशभांतर, खेलपाल रविंद्र कुमार, जिप सदस्य मीना देवी, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य नवलकिशोर कुशवाहा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक आर्यन एवं प्रियेष गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ने बताया कि हम राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते है। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंदजी की जयंती पर मनाया जाता है।

यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंदजी के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए। वे भारत और विश्व हॉकी के महान हस्ती थे।

इधर, कबड्डी खेल में माटियरिया की टीम ने गायघाट टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वॉलीबॉल में ग्रुप बी ने ग्रुप ए को हराया। दौड़ में आदर्श, सचिन एवं सूरज ने जीत हासिल की। मौके पर अजीत गौतम, प्रणव कुमार, नवीन कुमार, सूरज कुमार, पवन कुमार, सुमित कुमार, बिपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम