मोतिहारी में बिजली के चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन की मौत, हड़कंप

मोतिहारी में बिजली के चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन की मौत, हड़कंप

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

आफताब आलम, तुरकौलिया (मोतिहारी)। थानाक्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत अंतर्गत खिरुआ गांव वार्ड संख्या-11 में हृदयविदारक घटना घटी।

IMG-20220906-WA0140 (1)

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

गांव के दो बच्चों की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की।

मिली जानकारी के अनुसार, एहसान आलम के घर में घटना घटी। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इस बीच स्टैंड फैन का तार टूटकर एहसान आलम के पुत्र अरबाज आलम के शरीर पर गिर गया।

इसके बाद अरबाज को बचाने आए फिरोज आलम के पुत्र तौफिक आलम को भी करंट ने अपने चपेट में ले ले लिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तौफिक चार भाई-बहन में इकलौता भाई था। घटना के बाद दोनों परिवार में चित्कार मच गया।

केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना मंगलवार की है।

मृतक चकिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया का सेराजुल मियां (45) था। वह राजपुर के चांद मोहम्मद मियां का नतिन दामाद था, जो विगत कई वर्षों से अपने परिवार के साथ राजपुर में रहता था।

बताया जाता है कि सेराजुल घटना के समय घर में लगे पंखा को ठीक कर रहा था। इस बीच बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में लोग केसरिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

इलाज कराने ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, समाचार लिखे जाने तक थाना को कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम