बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, कई दबे, चार महिला समेत पांच की मौत

बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, कई दबे, चार महिला समेत पांच की मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। प्रखंड अंतर्गत एनएच-28 बैरिया देवी बाजार के समीप से दर्दनाक सड़क हादसा की खबर आ रही। यहां एक ऑटो पर बालू लदा ट्रक पलट गया।

86

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है। इसमें चार महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद हर कोई स्तब्ध था। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ पहुंची है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भयानक हादसा के बाद सभी स्तब्ध थे। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो पर पांच से अधिक यात्री सवार थे।

80

इसमें महिला के अलावा बच्चे भी शामिल थे। इस बीच बैरिया देवी के समीप अनियंत्रित बालू लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया।

इसके बाद चीख पुकार मच गई। देखते-देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। कई यात्री दब गए। दबे यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

754

घटना की सूचना पर बचाव दल पहुंचा है। घटनास्थल से दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। बचाव दल द्वारा जैसे ही दबी बच्ची को बाहर निकाला गया, तो वह रो पड़ी।

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम स्थिति से अवगत हो रही है। वहीं मृतक व घायलों की पहचान की जा रही है।    

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम