मोतिहारी में अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम

मोतिहारी में अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

 

b3543095-e139-41ae-91b8-1f7ae9b855a3

 

मृतक की पहचान पानापुर कांही टोला वार्ड संख्या-3 निवासी मुकेश सहनी के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वह साइकिल से दूध लेने जा रहा था।

 

इस बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। घायलावस्था में रौशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

 

पटना ले जाने के क्रम में बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद रौशन के घर पर चित्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना की सूचना पर पहुंचे हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह, एसआई अरूण कुमार ओझा व सुनील पासवान ने मामले की छानबीन की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।  

 

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त

पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर जब्त कर लिया। वहीं चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर मालिक व चालक की पहचान में जुट गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ रही। रौशन की मौत की सूचना मिलने के बाद घर पर चित्कार मच गया।

 

मृतक नाना के यहां रहता था

मिली जानकारी के अनुसार, रौशन के परिवार के सभी पुरूष सदस्य बाहर रहते हैं। वह नाना रामसेवक सहनी के घर रहता था। रौशन के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद ग्रामीण स्तब्ध थे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम