राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह ने किया नामांकन

राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह ने किया नामांकन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से जगदानंद सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।

 

download 12

 

जगदा बाबू फिर से राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, इस बात पर मुहर पहले ही लग गई थी। लालू यादव फिलहाल जगदा बाबू को छोड़कर किसी और दूसरे पर प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी देने के लिए तैयार नहीं हैं।

 

जगदानंद सिंह आज नामांकन दाखिल करने के लिए राजद कार्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के सामने उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

 

उल्लेखनीय है कि राजद में फिलहाल सांगठनिक चुनाव का दौर चल रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जगदानंद सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

 

लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह को ही प्रदेश अध्यक्ष पद पर बना रखने का फैसला लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER