एनआईए ने माओवादी नेता सम्राट चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार   

एनआईए ने माओवादी नेता सम्राट चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार  

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

कोलकाता। एनआईए ने सोमवार को कुख्यात माओवादी नेता सम्राट चक्रवर्ती को कल्याणी एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया है।

download 21ृ

 

वह माओवादी नेता मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के करीबियों में से एक रहा है। 2011 में तृणमूल के सत्ता में आने के बाद उसे नादिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, कोलकाता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

 

सूत्रों के अनुसार सम्राट सीधे तौर पर सिंगूर और नंदीग्राम में माओवादियों के आंदोलन में शामिल था। वर्ष 2016 में वह असम चला गया।

 

वह माओवादी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए गांव-गांव जाता था। वहां दंगे शुरू होते ही सम्राट चक्रवर्ती कोलकाता वापस आ गया।

 

कल्याणी एक्सप्रेस-वे के किनारे रहने लगा। वह एक गोदाम में काम करता था। वह वहां अपने काम की आड़ में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देता था।

 

एनआईए अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद निगरानी शुरू हुई, लेकिन सम्राट के ठिकाने की पूरी जानकारी होने के बावजूद उसे पकड़ने के लिए एनआईए को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

वह 20 अलग-अलग नामों से इलाके में रह रहा था। सोमवार सुबह सम्राट कुख्यात माओवादी नेता गौर चक्रवर्ती से मिलने जा रहा था तभी एनआईए ने उसे धर दबोचा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज
महेश्वर सिंह एक पुराने नेता है उनके सदन मे भेजने मे हरसिद्धि व पहाड़पुर के भूमिहारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...
Gangester Lawrence Bishnoi’s aides nabbed in Motihari
अंतर्राष्ट्रीय अपराधी गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो कुख्यात नेपाल सीमा से गिरफ्तार
दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ धार्मिक नाटक का मंचन
विजयादशमी पर जन सुराज करेगा भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन
पंजाब में सड़क हादसे में हुई मौत युवक का शव गांव आते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
जिहुली दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवमी पर कन्या पूजन-भंडारे का हुआ आयोजन

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER