शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में शख्स ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी भी झुलसा

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में शख्स ने खुद को लगाई आग, पुलिस अधिकारी भी झुलसा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में एक शख्स ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में खुद को आग लगा ली।

shinzoabe_258

जापानी टीवी असाही के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करने के लिए जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के पास सड़क पर खुद को आग लगा ली।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने आग बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन वह भी इस आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जापानी टीवी असाही के अनुसार, घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच कर रहा है। आबे को 8 जुलाई को जापान के शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जापान सरकार ने 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का समय निर्धारित किया है। उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर के देशों के राष्ट्रध्यक्ष भी शामिल होंगे।

जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में पद छोड़ दिया था। वह 2006 से 2007 और फिर 2012 से 2020 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे थे।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज डॉ सीबी सिंह और उनके पुत्र पर हुए हमले का लीगल तरीके से देंगे जवाब- ब्रह्मर्षि समाज
महेश्वर सिंह एक पुराने नेता है उनके सदन मे भेजने मे हरसिद्धि व पहाड़पुर के भूमिहारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई...
Gangester Lawrence Bishnoi’s aides nabbed in Motihari
अंतर्राष्ट्रीय अपराधी गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो कुख्यात नेपाल सीमा से गिरफ्तार
दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ धार्मिक नाटक का मंचन
विजयादशमी पर जन सुराज करेगा भ्रष्टाचार रूपी रावण का पुतला दहन
पंजाब में सड़क हादसे में हुई मौत युवक का शव गांव आते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
जिहुली दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवमी पर कन्या पूजन-भंडारे का हुआ आयोजन

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER