ईंट भट्ठे के चिमनी फटने से छ: की मौत, दर्जन भर घायल

ईंट भट्ठे के चिमनी फटने से छ: की मौत, दर्जन भर घायल

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On

अमलेश कुमार

मोतिहारी। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नारिरगिर चौक के समीप ईट भठ्ठे की चिमनी अचानक फट गई और इसके मलबे में दबकर छः लोगो की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मलबे से अभी और शवो के निकलने की संभावना है। यह ईंट चिमनी चम्पापुर रोड में स्थित है। शुक्रवार को चिमनी की भट्ठी में आग लगाई गई। आग का धुआँ चिमनी से निकलता तभी ईंट और सीमेंट निर्मित चिमनी का आधे से ऊपरी भाग फट गई और इसके चीथड़े हो गए। चिमनी के मलबे नीचे गिरने लगे और इसमें कार्यरत लोगों में एक दर्जन से ज्यादा लोग इसके चपेट में आ गए। घटना में आमदेई निवासी व चिमनी मालिक इरशाद की भी मौत हो गई है।

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

8f37138d-710a-4af9-9068-ecde8f287b4a

चिमनी के सह पार्टनर नुरुल हक भी गंभीर रूप से घायल हैं। इनकी भी हालत चिंताजनक है। एक अन्य मृत नारिरगिर निवासी अनिल बैठा की पहचान हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटना स्थल पर पंहुच गए। यहां एम्बुलेंस व अग्निश्मन दल को बुलाया गया। चौदह लोगों को एसआरपी हॉस्पिटल रक्सौल भेजा गया। इसमे सात लोगों की मृत्यु हो गई है। आधे दर्जन लोग आईसीयू में हैं। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। रक्सौल एएसपी चंद्रप्रकाश भी घटना स्थल पर पंहुच गए हैं।

79382758-bd78-49b9-b6df-35a70f4a0471

घटना स्थल पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रिस्कयु कार्य जारी हैं। चिमनी में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसमें एक और मजदूर का शव निकाला गया है। रिस्कयु अभियान जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार भठ्ठा में आग लगाने के अवसर पर स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही भठ्ठे पर कार्य करने वाले लोग भी मौके पर उपस्थित थे। अभी मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रिस्कयु का कार्य देर रात तक चलने की संभावना है।

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम