निमुईया मोड़ पर घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, DSP व FSL टीम मौके पर पहुंची

निमुईया मोड़ पर घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, DSP व FSL टीम मौके पर पहुंची

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है, जबकि एक दिन पूर्व ही नए थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला था। इतनी निकटता पर हुई हत्या ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के पास मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी (55) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय चंदा देवी घर में अकेली थीं और सो रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने घर की खिड़की से उन पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

IMG_20250820_104159

हालांकि गोली की आवाज आसपास के ग्रामीणों को सुनाई दी या नहीं, इस बारे में कोई स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहा है। इधर मृतका का पुत्र मीडिया को बयान देते हुए बताया कि मेला से घर लौटने के बाद खिड़की में लगी ईंट हटाकर देखा तो अपनी मां को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उसने तुरंत अपने पिता को सूचना दी, जो दुकान पर थे, और फिर पुलिस को सूचना दी।

एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी  Read More एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद सदर डीएसपी दिलीप सिंह भी फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए।

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल Read More तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ने मृतका के पुत्र प्रिंस कुमार समेत उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुँचा जा सकेगा।

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत Read More मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत

गौरतलब है कि यह घटना थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है, जबकि एक दिन पूर्व ही नए थानाध्यक्ष ने कार्यभार संभाला था। इतनी निकटता पर हुई हत्या ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER