सीएसपी केंद्र में दिनदहाड़े लूट, संचालक को गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूटे
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर चौक स्थित सीएसपी केंद्र में बुधवार को तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलते हुए संचालक को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक रामपुकार सहनी (35) रोज की तरह केंद्र पर बैठे थे, तभी उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। अपराधियों ने भीतर घुसते ही पिस्टल तान दी और दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अपराधी सीएसपी केंद्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारघटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों ने घायल संचालक को तुरंत इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Read More Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfireसूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस बीच एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीर मानते हुए जल्द से जल्द लूट का उद्भेदन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठन कर छापेमारी तेज कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कवलपुर चौक पर पूर्व में भी लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो गया है। उन्होंने सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिये विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments