रॉकी भाई करेंगे सलमान का काम तमाम

रॉकी भाई करेंगे सलमान का काम तमाम

कॉल करने वाले ने इस बार अटैक की तारीख भी बताई है

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल सोमवार रात 9 बजे आया। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है

SALMAN

 

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर झटका देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में सलमान खान को धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने इस बार अटैक की तारीख भी बताई है। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) ने लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच अपनी कार कलेक्शन में नई बुलेट प्रूफ गाड़ी शामिल कर ली है। बीते दिनों से उन्हें बैक टू बैक इन दिनों धमकियां मिली हैं। बीते महीने एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है, जो कि विदेश से इंपोर्ट हुई है। सलमान ने निसान पेट्रोल एसयूवी (Nissan Patrol SUV) को अपने गाड़ी के काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। 

सलमान की सुरक्षा को लेकर बीते महीने से ही लगातार पुलिस सतर्कता बरत रही है। लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी भरे ईमेल के बाद उनके निवास गैलेग्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस धमकी को ध्यान में रखते हुए उनके फैंस को भी इन दिनों उनके घर के आसपास खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।  

सलमान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कहा की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा। कॉलर ने अपने आप को रॉकी भाई बताया और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल सोमवार रात 9 बजे आया। धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket