मोतिहारी में लगातार तीसरी डकैती, 5० लाख लेकर चंपत हुए डकैत

मोतिहारी में लगातार तीसरी डकैती, 5० लाख लेकर चंपत हुए डकैत

परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर किया लूटपाट

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी के रक्सौल थाना क्षेत्र महादेव गांव के व्यवसाई अरुण सिंह के घर रविवार रात डकैती हुई। डकैतों ने उनके घर से कैश और जेवरात मिलाकर 5० लाख की डकैती की

 motihari dakaiti

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

MOTIHARI: मोतिहारी के रक्सौल थाना क्षेत्र महादेव गांव के व्यवसाई अरुण सिंह के घर रविवार रात डकैती हुई। डकैतों ने उनके घर से कैश और जेवरात मिलाकर 5० लाख की डकैती की| वह आगे बता रहे हैं कि रविवार रात 20 से 30 हथियार से लैस डकैत आए| उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया और डकैती को अंजाम दिया। अरुण सिंह बताते हैं कि 4 दिन बाद उनके घर में जनेऊ था| जिसकी तैयारी चल रही थी| रात को 12:00 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए, जैसे उनकी नींद खुली तो पता चल रहा है कि 2 से 30 डकैत आए हैं और उनके घर में लूटपाट करने लगे| लुटेरों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और हर एक घर में जाकर लूटपाट करने लगे|

पुलिस और एसएसबी पर उठ रहे सवाल

अरुण सिंह का कहना है कि उनके घर डकैती लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक चली| उन्होंने अपने थाना में और महादेवी एसएसबी कैंप में फोन की पर कहीं से उनको रिस्पांस नहीं मिला| डकैती खत्म होने के बाद उनके बेटे ने पुलिस थाने में जाकर डकैती की खिलाफ केस दर्ज करवाया|

3 दिन के भीतर यह तीसरी घटना है पहला घोड़ासहन थाना क्षेत्र जाप नेता अभिजीत सिंह के घर दूसरा तुरकौलिया थाना क्षेत्र और यह तीसरी घटना को डकैतों ने अंजाम दिया| पुलिस के लिए यह एक बहुत ही बड़ी चुनौती है| वह अभी तक उन दोनों घटनाओं का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाए थे कि डकैतों ने यह तीसरी घटना को अंजाम दे दिया|

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket