नवविवाहित बहू पर ससुर की थी गंदी नजर

नवविवाहित बहू पर ससुर की थी गंदी नजर

विरोध करने पर उतार दिया मौत के घाट

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
घटना बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के शेख टोली लौखान की बताई जा रही है। जहां ससुर गिरिजा सिंह अपनी 22 वर्षीय बहू ललिता देवी पति संतोष सिंह को अपनी हवस का शिकार बनाना चाह रहा था। लेकिन बहु के विरोध करने पर ससुर गिरिजा सिंह ने रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी

       MURDER                                                                          

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

 ससुर बहु के रिश्तों को तार तार करने की घटना सामने आई है। जहां ससुर ने अपनी बहू को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। लेकिन बहू के विरोध करने पर ससुर ने उसकी हत्या कर दी।

 घटना बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के शेख टोली लौखान की बताई जा रही है। जहां ससुर गिरिजा सिंह अपनी 22 वर्षीय बहू ललिता देवी पति संतोष सिंह को अपनी हवस का शिकार बनाना चाह रहा था। लेकिन बहु के विरोध करने पर ससुर गिरिजा सिंह ने रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

 स्थानीय चौकीदार के सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव घर से बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। उसी समय हत्यारे ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर मृतका के पिता नेपाल के रौतहट जिला निवासी विजय पटेल द्वारा मृतका के उक्त ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारे ससुर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 4 माह पूर्व गिरिजा सिंह के पुत्र संतोष सिंह से हुई थी। शादी के बाद ललिता का पति संतोष सिंह मुंबई चला गया। इधर बहू को घर में अकेला पाकर ससुर गिरिजा सिंह बहू पर गलतनजर डाल रहा था। मौका पाकर बुधवार की शाम उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया, विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket