बुंदेलखंड की एक लड़की ,लड़की से करती है प्यार ।अब दोनों करना चाहते हैं शादी

बुंदेलखंड की एक लड़की ,लड़की से करती है प्यार ।अब दोनों करना चाहते हैं शादी

पिछले 2 सालों से चल रहा उनके बीच अफेयर

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
ट्विंकल एक लड़की है और वह एक लड़की से ही प्यार करती है| इन दोनों का रिलेशनशिप लगभग 2 साल का हो चुका है| अब यह दोनों अपने रिलेशनशिप को एक रिश्ता में बदलना चाहते हैं| जिसके लिए आपस में यह दोनों शादी करना चाहते हैं

same sex mirrage

यह कहानी बुंदेलखंड के एक छोटे से गांव की है जहां ट्विंकल रहती है| ट्विंकल को सब प्यार से टीके(TK) कह कर बुलाते हैं| ट्विंकल के तीन बहन है इसमें ट्विंकल सबसे छोटी है| बाकी अन्य दोनों बड़ी बहन की शादी हो चुकी है| अब ट्विंकल अपने माता-पिता के साथ रहती है, और जो आपके जॉब साथ पढ़ाई करती है।

आगे ट्विंकल बताती है कि वह इस समय एक द्वंद से गुजर रही है| उसे इस समय समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें क्या नहीं करें| इस समय अपने सारे द्वंद एवं परेशानियों को समझाने की कोशिश कर रही है| उन्हें यही इस बात की समझ नहीं आ रही है कि कौन सी बात कहां कहूं किससे कहूं| उन्हें लगता है कि मेरा जो भी नतीजा आएगा बुरा ही आएगा।

बात यह है कि ट्विंकल एक लड़की है और वह एक लड़की से ही प्यार करती है| इन दोनों का रिलेशनशिप लगभग 2 साल का हो चुका है| अब यह दोनों अपने रिलेशनशिप को एक रिश्ता में बदलना चाहते हैं| जिसके लिए आपस में यह दोनों शादी करना चाहते हैं| लेकिन सामाजिक लोक लाज के कारण यह दोनों अपने अपने परिवार को यह नहीं कह पा रहे हैं कि मैं लड़की होकर एक लड़की से शादी करना चाहती हूं| ट्विंकल को डर लगता है कि अगर उनके पार्टनर के बारे में किसी को पता चले कि लड़की लड़की के साथ संबंध रख रही है तो उन्हें डर है कि उनके पार्टनर के साथ कोई जबरदस्ती कर उनकी शादी करा देगा।

आगे ट्विंकल बता रही है कि अब उनके माता-पिता उनके शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने माता-पिता को अपने बारे में कैसे बताएं कि उसे लड़के नहीं बल्कि लड़कियां पसंद है।

बातचीत के दौरान टिके ने बताया कि उन्हें लड़के में कोई भी दिलचस्पी नहीं है यदि कोई लड़का उनसे कोई बात करता है तो उन्हें सब कुछ नॉर्मल सा लगता है| अभी तक उनको साथ कोई लड़के के साथ रिलेशनशिप नहीं रहा| जो कोई भी रिलेशनशिप बनाना उनका सिर्फ लड़कियों के साथ ही बना है और दोनों की मर्जी से ही बना है।

अगर माता-पिता उनके जबरदस्ती किसी लड़के से शादी करा देती है तो वह बताती है कि मैं उसे कभी भी अब अपना लाइफ पार्टनर स्वीकार नहीं कर पाऊंगी क्योंकि मैं किसी लड़के से कभी भी प्यार नहीं कर पाऊंगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम