Motihari News: कार ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की हुई मौत
ई-रिक्शा को बचाने के दौरान हुआ हादसा

रफ्तार की कहर ने मंगलवार को अरेराज-बेतिया के मुख्य मार्ग पर लोरिया गांव के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया।जबकि घायल तीसरा युवक को ग्रामीणों की सहायता से उसे अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया| जहां अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। रेफर के बाद जब घायल को मोतीहारी लाया जा रहा था, उसी बीच युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है की यह एक्सीडेंट ई रिक्शा को बचाने के टाईम हुआ है।
मृतक की पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया पंचायत अंतर्गत बलाहां गांव निवासी राजेश राय के 15 वर्षीय पुत्र रितिक रौशन, कृष्णा पटेल के 12 वर्षीय पुत्र शुभम पटेल व प्रमोद ठाकुर के 15 पुत्र नितेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रढ़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू मिश्र, गोविंदगंज पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments