#Black Magic: प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने कराया तंत्र मंत्र, पुलिस ने बचाई जान

#Black Magic: प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने कराया तंत्र मंत्र, पुलिस ने बचाई जान

गांव वालों ने प्रेमिका सहित आधा दर्जन तात्रिकों को बनाया बंधक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

IMG_20230621_174430

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गयी तो लड़की ने तंत्र मंत्र का सहारा लेकर शादी तोड़ने और लड़के को वश में करने की कोशिश की। अपने प्रेमी को पाने की चाहत में प्रेमिका सहित आधा दर्जन तांत्रिकों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाकर उन सभी की पिटाई भी कर दी। मामला बोरियो थाना क्षेत्र के सोगले टोला गांव की है। सोगले गांव के युवक 25 वर्षीय मोहन मुर्मू उर्फ तल्लू मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने घर से निकल कर बाहर टहल रहा था। उसी वक्त गांव बड़की मुर्मू उसे बुलाकर घर के पीछे ले गई। इसके बाद उसके उंगली में अजीब टाइप का अंगूठी पहनाया जिसके कारण वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद उसे होश आया तो उसने हाथ से अँगुठी खोलकर फेंकी और भागकर ग्रामीणों के पास गया।

अँगूठी पहनते ही बेहोश हो गया लड़का मोहन मुर्मू ने बताया कि घर के पीछे छह लोग तंत्र-मंत्र कर रहे है। उसके पहुंचते ही सभी ने मिलकर पकड़ कर उसके बाल काट दिए एवं अंगुली में रिंग पहना दिया। रिंग पहनते ही वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद थोड़ा होश आने पर अंगुली से उसने रिंग खोल कर फेंक दिया। रिंग खुलते ही उसे होश आ गया। ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों को पकड़ कर मंझ के ग्राम प्रधान तल्लू मुर्मू को सौंप दिया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।

ग्राम प्रधान ने दी पुलिस को सूचना

मामले को समझते हुए ग्राम प्रधान ने सभी अपने घर में छिपाकर रखा और पुलिस को सूचना दे दी। सुषमा कुमारी, करुण कुमार राय, बीरवल यादव दल-बल के साथ सोगले टोला पहुंचे और सभी को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती करवाया। तंत्र मंत्र करने के आरोप में जिन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है उनमें बाघमुंडी का रागा बास्की, मरांग कुड़ी व मरांगमय मुर्मू, सोगले का कल्लू टुडू व बड़की मुर्मू तथा बनगावा की तालाकुड़ी मुर्मू शामिल है।

पूरा मामला समझिए

अब मामले में पूछताछ के बाद जो बात सामने आयी है उसमें बताया गया है कि सांगले गाँव की बड़की मुर्मू का उसी गाँव के युवक मोहन मुर्मू के साथ संबंध था। मोहन मुर्मू की कही शादी तय हो गयी थी। बड़की मुर्मू उसे पाने के लिए ओझा गुनी (टोडगा, डायन, बिसाही) करने के लिए दो महिला व एक पुरुष को बुलाया था। ताकि उस लड़के का शादी किसी से ना हो।

ओझा गुनी करने आये सभी लोगों ने उस मोहन मुर्मू को बुलाया और उसके साथ ओझा गुनी करने लगे। जिस दौरान उन्होंने लड़के के कुछ बाल को काटकर आग में जला दिया और तांत्रिक विधि से लड़के को बेहोस कर दिया। जिसके बाद लड़का किसी तरह बेहोशी के हालात से उठकर भाग गया।

 

 

 

Related Posts

Judge Applauds Motihari SP In Open Court

Judge Applauds Motihari SP In Open Court

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम