#Up News: UPSSSC परीक्षा में दूसरे दिन 97 मुन्ना भाई गिरफ्तार

#Up News: UPSSSC परीक्षा में दूसरे दिन 97 मुन्ना भाई गिरफ्तार

STF ने 45 सॉल्वर - अभ्यर्थी को अब तक पकड़ा, 64% ने छोड़ी परीक्षा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी की परीक्षा के दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए दस जिलों के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर 28 सॉल्वर, दो अभ्यर्थी और एक दलाल समेत कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया

IMG_20230628_090504


यूपी एसटीएफ ने यूपीएसएसएससी की परीक्षा के दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए दस जिलों के दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर 28 सॉल्वर, दो अभ्यर्थी और एक दलाल समेत कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकतर सॉल्वर बिहार के हैं। वह ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से पेपर हल कर रहे थे। सोमवार को एसटीएफ ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं दसरी तरफ चेकिंग के दौरान 83 मन्ना भाई पकडे गए। जो संदिग्ध हालात में परीक्षा देने पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि वीडीओ भर्ती परीक्षा के लिए 20 जिलों में 737 केंद्र थे। परीक्षा सोमवार और मंगलवार को दो-दो पालियों में आयोजित की गई। सख्ती के चलते 36 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों दिनों को मिला कर 514206 ने परीक्षा दी और 912966 ने परीक्षा छोड़ी।

लखनऊ में आठ और गोरखपुर में सात सॉल्वर गिरफ्तार एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ से आठ, गौतमबुद्धनगर से तीन, गाजियाबाद से तीन, मेरठ, प्रयागराज व अलीगढ़ से एक-एक, आगरा से चार, गोरखपुर से सात और बस्ती से दो सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। दूसरी तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 'फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर' की मदद से दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे 83 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें आगरा में चार, अलीगढ़ आठ, आजमगढ़ पांच, बांदा दस, बस्ती तीन, गौतमबुद्धनगर पांच, गाजियाबाद सात, गोरखपुर छह, झांसी चार, कानपुर 16, लखनऊ 12, मेरठ एक, मिर्जापुर पांच, प्रयागराज एक, वाराणसी आठ,मुरादाबाद एक और बरेली में एक नकलची था।

सॉल्वर के तौर पर बिहार के लड़के परीक्षा में बैठते
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि सॉल्वर गैंग के सरगना अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए तीन लाख से 15 लाख रुपये तक की डील करते हैं। वहीं जिन सॉल्वरों से परीक्षा दिलवाते थे उनको 20 से 50 हजार रुपये थमाते थे। परीक्षा से पहले दस हजार और बाकी रकम बाद में देना तय हुआ था।

अधिकतर सॉल्वर बिहार से बुलाए जाते
गाजियाबाद में गिरफ्तार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वह विभिन्न परीक्षाओं की प्रतियोगात्मक परीक्षा में अभ्यर्थियो के एडमिट कार्ड लेकर उनके स्थान पर दूसरे व्यक्तियों को बैठाकर आधार कार्ड पर फोटो मिक्सिंग व नाम पता परिवर्तन कर प्रश्न पत्र को सॉल्वर से सॉल्व कराता है। जिसके लिए पटना बिहार निवासी सचिन और राहुल के माध्यम से सॉल्वर बिहार से यूपी बुलाता है। इस बार भी सतेन्द्र, चन्दन और अंकुर को उसने ही भेजा था।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER