पूर्वी चंपारण साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 21 लाख की विदेशी ठगी का मास्टरमाइंड लखनऊ से गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 21 लाख की विदेशी ठगी का मास्टरमाइंड लखनऊ से गिरफ्तार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

 

IMG-20251229-WA0072(1)
प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात करते मोतिहारी साइबर थाना के उपाधिक्षक

बीएनम l नीरज आनंद 

मोतिहारी | पूर्वी चंपारण जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय ठग गिरोह के एक बड़े सदस्य को ट्रैक कर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, जिसने विदेश भेजने के नाम पर जिले के एक युवक से 21 लाख रुपये की ठगी की थी। मामला साइबर थाना कांड संख्या 101/25, दिनांक 24 जून 2025 का है। 

पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी Read More पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी

होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई  Read More होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

वादी अरसद अली, निवासी उचीडीह, थाना हरपुर, जिला पूर्वी चंपारण ने थाना में मामला दर्ज कराया था कि आरोपी ने नौकरी दिलाने व विदेश भेजने के नाम पर उनसे भारी रकम वसूली। 

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन, पिता इद्रिश अंसारी, निवासी फाजलपुर महरौला तराई, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), हाल निवासी लखनऊ, के रूप में की। साइबर थाना, मोतिहारी के पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पराशर के निर्देशन में गठित छापामारी टीम ने लखनऊ में सफल अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 24 पासपोर्ट (23 भारतीय और 1 बांग्लादेशी), 100 से अधिक फर्जी एग्रीमेंट पेपर, एक एप्पल लैपटॉप, दो मोबाइल, एक स्वाइप मशीन, एक स्कैनर और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और कबूल किया कि उसने विदेश नौकरी स्कीम के नाम पर कई लोगों को ठगा है। पुलिस के अनुसार, उसके नेटवर्क में कई अन्य राज्यों के दलाल और फर्जी ट्रैवल एजेंट शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।

साइबर पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में लगातार चल रहे “ऑपरेशन साइबर वार” अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत अब तक दर्जनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया, “साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी और भौतिक दोनों स्तरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। 


जनता को भी जागरूक रहना होगा, क्योंकि अधिकांश ठगी ऑनलाइन फर्जीवाड़े और विदेश रोजगार के लालच में होती है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी प्रशासन सख्त, जिलेभर के शस्त्र लाइसेंसधारियों की होगी जांच
MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Motihari Police Bust Cross-Border Arms network 
पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER