मोतिहारी में एक पिता को विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बेटा-बहू ने मिलकर ससुर की कर दी हत्या

मोतिहारी में एक पिता को विवाद सुलझाना पड़ा महंगा, बेटा-बहू ने मिलकर ससुर की कर दी हत्या

दंपती के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए पिता को मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में एक पिता को अपनी जान गवानी पड़ी जब वह अपने बहू और बेटे के बीच की झगड़े को सुलझाने गया। विवाद को सुलझाने गए ससुर की पीट-पीटकर बहू और बेटा के द्वारा हत्या कर दी गई

मोतिहारी में एक पिता को अपनी जान गवानी पड़ी जब वह अपने बहू और बेटे के बीच की झगड़े को सुलझाने गया।  विवाद को सुलझाने गए ससुर की पीट-पीटकर बहू और बेटा के द्वारा हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बहू की तलाश कर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के मेला बाजार की है।

Read More 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार सरकारी शिक्षक को मिली जमानत, पुलिस के “प्लांटेड चरस” खेल पर भी सवाल 

पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मधुबन थाना क्षेत्र के मेला बाजार के सुभाष सिंह टोला निवासी 55 साल के राम अयोध्या सिंह की बहू मीना देवी और उसका बेटा विक्की के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जब पति एवं पत्नी में विवाद बढ़ गया तो इस विवाद को सुलझाने के लिए गया। इतने में ही राम अयोध्या पर दंपती ने मिलकर वार कर दिया। बेटा-बहू ने लाठी-डंडे से मार मार कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। इससे राम अयोध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और आरोपी बेटे को पकड़ लिया। जबकि बहू ने अंधेरे का फायदा उठा कर घटना स्थल से फरार हो गई। जब पुलिस पहुंची तो खोजबीन करते बहू मीना देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

परिजन आरोपी बहू की फांसी की कर रहे मांग

मृतक के भाई विजय सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे अचानक दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच लड़ाई देख राम अयोध्या सिंह छुड़ाने गए। इसी बीच दोनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। जब तक हम लोग आते तब तक उनकी मौत हो गई। हम पुलिस से मांग करते हैं कि आरोपी बहू को फांसी दी जाए।

थानाध्यक्ष का बयान 

मधुबन थाना अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि सूचना मिली की मेला बाजार में बेटा बहू ने मिलकर अपने ससुर की पीट पीट कर हत्या कर दी। वहां पहुंचा तो आरोपी बेटे को ग्रामीण पकड़ कर रखे थे। जबकि घटना स्थल से आरोपी बहू फरार थी। आरोपी बहु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम