दुमका में मोबाइल खोया तो ओझा के पास पहुंच गई पत्नी, नाराज पति ने चाकू गोदकर मार डाला

दुमका में मोबाइल खोया तो ओझा के पास पहुंच गई पत्नी, नाराज पति ने चाकू गोदकर मार डाला

शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया, पत्नी को पति पर था फोन चुराने का शक

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
झारखंड के दुमका जिला स्थित जरमुंडी थानान्तर्गत बिराजपुर गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से 45 वर्षीय महिला लीला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Dumka News: झारखंड के दुमका जिला स्थित जरमुंडी थानान्तर्गत बिराजपुर गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से 45 वर्षीय महिला लीला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नया मोबाइल खोने पर हुए विवाद के बाद आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका लीला देवी के पिता के बयान पर पति के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। बेटे ने भी पिता पर ही मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पत्नी को पति पर था फोन चुराने का शक 
मामले के बारे में बताया जाता है कि मृतका लीला देवी के 3 पुत्र है। पति जयकांत दास दैनिक मजदूरी का काम किया करता था। बेटों के बड़े होने के बाद पति को शराब पीने की लत लग गई। शराब के लिए वह घर के सामानों को भी बेच दिया करता था। आसपास के लोग भी शराबी जयकांत दास के हरकत से परेशान है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। दो दिन पहले शराबी जयकांत दास ने अपने पुत्र के मोबाइल को चुरा लिया था। पत्नी को अपने पति पर ही मोबाइल चोरी कर लेने का संदेह था। इस बात को लेकर पत्नी अपने पति से विवाद करने लगी।

पति ने पत्नी के गले में चाकू से किया हमला विवाद बढ़ने पर शराबी पति ने आवेश में आकर चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान लगातार आवेश में आ पत्नी पर कई बार हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति ने खुद को भी चाकू मार लिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इधर महिला की मौत होने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में आरोपी पति के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सुरक्षा में चल रहा है हत्यारोपी का इलाज
 जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने बताया कि आरोपी शराबी होने के साथ आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह कई बार अपने गांव में छोटी- मोटी चोरी की घटना को भी अंजाम दे चुका है। घर के सामानों को भी वह बेचकर शराब पी लिया करता था। इसी बात पर घर में विवाद हुआ था। शराबी पति ने आवेश में आकर पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर लिया है। उसका अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम