मोतिहारी में गोलीकांड... 2 युवकों पर चलाई गोली, गोली की आवाज सुन पहुंचे लोग

मोतिहारी में गोलीकांड... 2 युवकों पर चलाई गोली, गोली की आवाज सुन पहुंचे लोग

बाइक से घर जा रहे दो दोस्तों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में बाइक से घर जा रहे दो युवक को बाइक सावर अपराधियों ने गोली मार दी। इससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी में बाइक से घर जा रहे दो युवक को बाइक सावर अपराधियों ने गोली मार दी। इससे एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

घायल को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के परसा गैस गोदाम से खरूई गांव के बीच की है। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

सम्मान और सुशासन की नई कसौटी Read More सम्मान और सुशासन की नई कसौटी

मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार Read More मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बाइक से पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

IMG_20230809_134637

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खरुई गांव निवासी 24 साल का नेजाम और 28 साल का इमरान बाइक से बीती रात कुंडवा चैनपुर से घर जा रहा था। इसी बीच परसा गैस गोदाम के पास पीछा कर बाइक सावर अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली नेजाम के सिर में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इमरान को एक गोली सिर में और दूसरा पीठ में लगी है। इसका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।

गोली की आवाज सुन पहुंचे लोग

जैसे ही गोली चली, आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ेl लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गया। गोली चलने की सूचना कुंडवा चैनपुर थाना को दी गई। वहीं दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां से पुलिस परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक नेजाम और इमरान दोस्त थे। दोनों अपने घर में पांच भाइयों के बीच सबसे छोटा था। दोनों की शादी हो चुकी है। नेजाम को एक लड़का और एक लड़की है। जबकि इमरान को दो लड़का और एक लड़की है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत
मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव (रामडीहा इलाके) में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़...
तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER