#ind vs pak: जिस पर लिखा होगा पाकिस्तान, पहली बार टीम इंडिया को पहननी होगी वह जर्सी

#ind vs pak: जिस पर लिखा होगा पाकिस्तान, पहली बार टीम इंडिया को पहननी होगी वह जर्सी

PAK भी पहन चुका है इंडिया लिखी जर्सी, जाने कारण, क्यू लिखा है पाकिस्तान?

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

World Cup 2023: भारत के अब तक के इतिहास में  पहली बार कुछ  ऐसा होने जा रहा है जिसपर आपको भरोसा नहीं होगा, जब टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा। भारतीय क्रिकेट टीम जब एशिया कप 2023 में उतरेगी तो टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा। इसके पीछे का कारण क्या है और क्यों ऐसा होगा। ये आपके लिए जानना जरूरी है। सोशल मीडिया पर पहले से ही इस तरह की जर्सी नजर आ रही हैं, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहनी हैं और उन पर पाकिस्तान का नाम लिखा है।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

PCB के पास है होस्टिंग के अधिकार
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के पास एशिया कप (ashia cup) 2023 के होस्टिंग के अधिकार हैं। हालांकि, टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा, जिसमें आपको बताते चले कि  पाकिस्तान में सिर्फ चार ही मैच होंगे और बाकी के मैच 9 मैच श्रीलंका में होंगे। इसकी शुरुआत 30 अगस्त होगी और जब भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी तो इस मैच में भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी  Read More मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 

जाने कारण, क्यू लिखा है पाकिस्तान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारतीय टीम इस वजह से पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनेगी, क्योंकि जिस बोर्ड या देश के पास मल्टी नेशन टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार होता है, उसका नाम टीम की जर्सी के दाहिनी ओर सीने पर 'एशिया कप पाकिस्तान 2023' लिखा होगा। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान समेत अन्य पांच टीमों को भी यही जर्सी पहनी होगी, जिस पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा। ऐसा पाकिस्तान ने भी किया हुआ है।

PAK भी पहन चुका है इंडिया  लिखी जर्सी 

IMG_20230810_104513
पाकिस्तान की टीम ने जब 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था तो खिलाड़ियों की जर्सी पर इंडिया लिखा हुआ था, क्योंकि भारत के पास मेजबानी का अधिकार था। भले ही टूर्नामेंट UAE और ओमान(OMAN) में खेला गया था, लेकिन मेजबानी BCCI ने की थी। ऐसे में भारतीय टीम को भी पाकिस्तान लिखी हुई जर्सी के साथ मैदान पर उतरना होगा। भारत को टूर्नामेंट में दूसरा लीग मैच नेपाल से चार दिसंबर को खेलना है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER