मोतिहारी के टॉप 20 में शामिल कुख्यात बदमाशो में से पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी के टॉप 20 में शामिल कुख्यात बदमाशो में से पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

गुप्त सुचना मिलने पर की छापेमारी, एक देसी कट्टा, मोबाइल समेत कई चीजें बरामद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी के टॉप 20 अपराधी के लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को हरसिद्धि पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Motihari News: मोतिहारी के टॉप 20 अपराधी के लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को हरसिद्धि पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा गोली और मोबाइल बरामद हुआ है। इस दौरान पुलिस के सक्रियता से अपराध करने से पहले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मोतिहारी sp कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की जिले के टॉप 20 अपराधियों के लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधी दीपक कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर के पास देखा गया है। सिकरहना एडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान दीपक को गिरफ्तार किया। दीपक की पांच से अधिक मामले में तलाश चल रही थी ।

हरसिद्धि में अपराध की योजना बना रहे थे

दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें  Read More दो मासूमों क़ी गुमसुदगी:  मासूमों की तलाश में थकी आंखें 

एसपी ने बताया की विशेष अभियान के तहत वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी बीच हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर बाजार पर दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया। इसके बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग जगह छापेमारी कर दो और अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर एक देशी कट्टा, गोली और मोबाइल बरामद हुआ।

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

इसने बताया की सभी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में जमा हो रहे थे। तब तक पुलिस उठा ली। छापेमारी टीम में एएसपी सदर राज, अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार, सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार, घोड़ासहन थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, बंजारिय थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, हरसिद्धि थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, सुबोध सिंह, अरुण ओझा आदि शामिल थे।

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव Read More अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER