पिता को पत्नी के साथ संबंध बनाते देखा.. हत्या कर दी

पिता को पत्नी के साथ संबंध बनाते देखा.. हत्या कर दी

मोतिहारी में गिरफ्तारी के बाद बेटा बोला- पत्नी, भाभी समेत 6 महिलाओं से था अफेयर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में बुधवार की रात 28 साल के बेटे ने 65 साल के पिता पर गड़ासे से 20 से ज्यादा वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मोतिहारी में बुधवार की रात 28 साल के बेटे ने 65 साल के पिता पर गड़ासे से 20 से ज्यादा वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बेटे का कहना है कि उसके पिता के उसकी पत्नी, भाभी समेत अन्य छह महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। मेरी पत्नी को मैंने पिता के साथ गलत काम करते देख लिया था। वो दोनों मेरी जान के पीछे पड़े थे। मैं उनको नहीं मारता तो वो मेरी हत्या करवा देते।

IMG_20230819_164154

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिपराखेम पंचायत स्थित ध्रुव पकड़ी गांव की है। बेटे का यह भी कहना है कि अगर पुलिस मुझे तीन से चार दिन नहीं खोज पाती तो मैं अपनी बीबी की भी इसी तरह हत्या कर देता। बता दें कि 65 साल के लालजी पंडित की हत्या उसके मंझले बेटे ललन पंडित ने की है।

80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित Read More 80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित

पुलिस ने ललन को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरसिया नहर के पास स्थित मंदिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने ही युवक ने खुलासा किया है।

सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान  Read More सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

जानिए आरोपी ने कैमरे पर क्या कहा....

मेरे पिता का मेरी पत्नी, मेरी भाभी सहित छह अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध था। चार महीने पहले अपनी पत्नी को अपने पिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, उसके बाद पिता और पत्नी दोनों मेरी जान के पीछे पड़ गए थे। तीन महीने पहले भी मेरी पत्नी ने मेरी चाय में जहर मिलाकर मुझे मारने की कोशिश की थी, लेकिन मैं बच गया।

मैं तब से सतर्क रहने लगा। पिता और पत्नी मेरी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। वो लोग मेरी हत्या कराते उससे पहले ही मैंने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। तीन से चार तीन तक पुलिस अगर मुझे नहीं पकड़ती तो अपने पत्नी की भी हत्या इसी तरह कर देता।
इधर, पिता की हत्या करने के बाद ललित के चेहरे कर किसी तरह की कोई शिकन नहीं थी। बता दें कि बुधवार को बेटे पिता की हत्या की थी। गुरुवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली तब तक बेटा घर से फरार हो गया था।

मां ने दर्ज कराई थी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी
मृतक की पत्नी महादेवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर अपने सगे बेटे ललन सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस वक्त मां ने कहा था कि ललन पिता से अक्सर पैसे मांगता रहता था इसलिए दोनों के बीच विवाद होता था।

मानसिक रूप से विक्षिप्त है एक बेटा
लालजी पंड़ित की पत्नी महादेवी ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चलता है। वहीं मंझला बेटा आरोपी ललन पंड़ित है। ललन के मुताबिक बड़े बेटे की पत्नी के साथ भी पिता का अवैध संबंध था।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER