मोतिहारी में विधायक को पदाधिकारी ने कहा- धमकाइए मत, प्रोटोकॉल नहीं पढ़ा..., नहीं दिया भाव

मोतिहारी में विधायक को पदाधिकारी ने कहा- धमकाइए मत, प्रोटोकॉल नहीं पढ़ा..., नहीं दिया भाव

फोन पर कहा- मैं हरसिद्धि का विधायक बोल रहा, मोहल्ले में नल-जल का पानी जम जाता, समस्या के समाधान के लिए किया था फोन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
विधायक ने पदाधिकारी को समस्या के निदान के लिए फोन लगाया था। पहले विधायक ने कहा मैं हरसिद्धि का विधायक बोल रहा हूं। अधिकारी ने कहा बोलिए। फिर विधायक बोले तुम प्रोटोकॉल पढ़ा है। जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा आप धमका रहे, हमको धमकाइए मत।

मोतिहारी में हरसिद्धि के विधायक कृष्णनंदन पासवान को कार्यपालक पदाधिकारी ने भाव नहीं दिया। विधायक ने पदाधिकारी को समस्या के निदान के लिए फोन लगाया था। पहले विधायक ने कहा मैं हरसिद्धि का विधायक बोल रहा हूं। अधिकारी ने कहा बोलिए। फिर विधायक बोले तुम प्रोटोकॉल पढ़ा है। जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा आप धमका रहे, हमको धमकाइए मत।

इसी बातचीत के बाद चकिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने विधायक पर चकिया थाने में केस कर दिया। जिसके बाद विधायक ने भी उनपर केस किया है। कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फोन पर धमकी दी कि कार्यालय से खींच कर लाया जाएगा और पानी में डूबो दिया जाएगा।

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश Read More सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

मोहल्ले में नल-जल का पानी जम जाता, समस्या के समाधान के लिए किया था फोन

Smridhi Yatra : Order in Motion Read More Smridhi Yatra : Order in Motion

हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान का घर चकिया नगर परिषद में है। उनके मोहल्ले में नल-जल का पानी सड़क पर लग जाता है, इसको लेकर जनता उनके पास आई और कहा कि आप कार्यपाल पदाधिकारी से बात करिए, आप यहां के जनप्रतिनिधि हैं। यह बड़ी समस्या है। इससे निदान दिलाए । विधायक ने चकिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल को फोन किया। विधायक का आरोप है कि कार्यपाल पदाधिकारी ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।

विधायक ने डीएम से भी इस बात की शिकायक की, तब पता चला कि कार्यपाल पदाधिकारी ने उनके विरुद्ध चकिया थाना में केस किया। फिर उन्होंने भी केस किया । चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि दोनों की तरफ से आवेदन मिला है। उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आगे जांच की जाएगी।

मालूम हो कि इससे पहले सुगौली नगर पंचायत में सशक्त समिति की बैठक के दौरान मुख्य पार्षद और कार्यपाल पदाधिकारी के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ताजा मामला चकिया नगर परिषद से आया है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत
मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव (रामडीहा इलाके) में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़...
तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER