विधिज्ञ संघ के रोमांचक चुनाव मे पप्पू दुबे ने सभी दिग्गजों को पछाड़ा, शेष नारायण बने अध्यक्ष

विधिज्ञ संघ के रोमांचक चुनाव मे पप्पू दुबे ने सभी दिग्गजों को पछाड़ा, शेष नारायण बने अध्यक्ष

On
ज्यों ज्यों मतदान के दिन नजदीक आते गए वोट नरेंद्र देव जिताओ और पप्पू दुबे जिताओं की हवा के साथ मतदाता गोलबंद होने लगे | मतदान के दिन तो शुरू मे कन्हैया, शंभू सिंह के वोट पड़े लेकिन दोनों के ही सभी वॉटर्स अचानक से पप्पू दुबे और नरेंद्र देव के बीच गोलबंद होने लगे |

सागर सूरज

मोतिहारी : जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के रोमांचक गिनती सम्पन्न होने के साथ ही निर्वाचन पदाधिकारियों ने वरीय अधिवक्ता शेष नारायण कुँवर को अध्यक्ष तो वही चर्चित अधिवक्ता राजीव द्विवेदी उर्फ पप्पू दुबे को महासचिव पद के लिए विजेता घोषित कर दिया | पप्पू दुबे भारी मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र देव को हरा दिया, वही शेष नारायण कुँवर अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश को एक छोटे से अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए | अध्यक्ष पद के विजेता को कुल 420 मत मिले वही राजीव द्विवेदी को कुल 633 मत मिले |

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

महासचिव पद पर शुरू मे चतुष्कोणीय लड़ाई के असर नजर आ रहे थे | वरीय अधिवक्ता कन्हैया सिंह, शंभू सिंह, नरेंद्र देव और पप्पू द्विवेदी मे क्लोज़ फाइट की बात कही जा रही थी, IMG-20240810-WA0136

मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त Read More मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त

इस तरह देखते ही देखते पप्पू और नरेंद्र मैदान मे आमने सामने आ गए | नतीजा ये हुआ पप्पू दुबे के पक्ष मे भयानक मतदान हुआ, लेकिन दूसरे नंबर पर नरेंद्र देव ही रहे | पप्पू दुबे को 633, नरेंद्र देव को 429, शंभू सिंह 176, कन्हैया सिंह को 143 और अखिलेश्वर शरण को 87 मत मिले | कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 1764 वही 1592 मत पड़े | मतदान केंद्रों की संख्या कुल 8 थे लेकिन पप्पू दुबे प्रत्येक बूथ पर बढ़त देते चले गए |

A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran” Read More A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran”

अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोतिहारी बार मे कायस्थों की संख्या निर्णायक है ऐसे मे महासचिव पद को लेकर सभी जातियों के समीकरण ध्वस्त हो गए | अखिलेश्वर शरण को अपनी जाति का वोट भी ठीक से नहीं मिल सका | पप्पू दुबे को सभी जातियों ने जात और धर्म से ऊपर उठकर अपना मत दिया ताकि बार का विकास हो सके |

IMG-20240810-WA0137

अध्यक्ष पद को लेकर मुख्य रूप से शेष नारायण कुँवर, ओम प्रकाश, अजय कुमार और कामेश्वर प्रसाद सिन्हा अंत तक लड़ाई मे बने रहे लेकिन ओम प्रकाश को अंत मे शेष नारायण कुँवर ने 32 वोटों से पराजित कर दिया | पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह की शुरू से ही हालत पस्त रही | वे पाँचवे नंबर पे चले गए | शेष नारायण को 420 मत मिले वही ओम प्रकाश को 388, अजय कुमार को 285, कामेश्वर प्रसाद सिन्हा को 246 और कामाख्या नारायण सिंह को 157 मत पर संतोष करना पड़ा |

     

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER