सीएसपी केंद्र में दिनदहाड़े लूट, संचालक को गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूटे

सीएसपी केंद्र में दिनदहाड़े लूट, संचालक को गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूटे

On

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर चौक स्थित सीएसपी केंद्र में बुधवार को तीन हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलते हुए संचालक को गोली मारकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

IMG-20250820-WA0018

मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक रामपुकार सहनी (35) रोज की तरह केंद्र पर बैठे थे, तभी उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। अपराधियों ने भीतर घुसते ही पिस्टल तान दी और दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अपराधी सीएसपी केंद्र में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार Read More मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

IMG-20250820-WA0012

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों ने घायल संचालक को तुरंत इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस बीच एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीर मानते हुए जल्द से जल्द लूट का उद्भेदन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठन कर छापेमारी तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कवलपुर चौक पर पूर्व में भी लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो गया है। उन्होंने सीएसपी केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिये विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER