मोतिहारी में NIA की छापेमारी,  अपराधी राहुल मुखिया और पकड़ीदयाल के छेदी सिंह के घर दबिश

मोतिहारी में NIA की छापेमारी,  अपराधी राहुल मुखिया और पकड़ीदयाल के छेदी सिंह के घर दबिश

On

मोतिहारी। जिले में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी राहुल मुखिया के आवास पर छापेमारी की। यह छापेमारी गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के खजुरिया स्थित उसके पैतृक घर पर की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

सूत्रों के अनुसार 15 मार्च 2023 को राहुल मुखिया के करीबी शागिर्द कुणाल सिंह को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसकी निशानदेही पर कुणाल के ही घर से AK-47 रायफल बरामद की गई थी। मामले में पिपराकोठी थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें राहुल मुखिया सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

लंबी सुनवाई के बाद इसी मामले में अपराधी कुणाल सिंह को अदालत ने हाल ही में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब इस पूरे प्रकरण की तह तक जाने के लिए NIA की टीम सक्रिय हो गई है। टीम को संदेह है कि इस कांड में आतंकी नेटवर्क या अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह से भी संबंध जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में भी एन आई ए की छापेमारी चल रही है।
इसी सिलसिले में आज राहुल मुखिया के घर पर भी छापेमारी की जा रही है।

बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More बीएनएम इम्पैक्ट: भ्रष्ट दरोगा पंकज कुमार सस्पेंड, मोतिहारी एसपी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

हालांकि, छापेमारी में अब तक क्या बरामदगी हुई है, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन गांव और आसपास के इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार Read More मोतिहारी में भूमि सर्वे में रिश्वतखोरी: कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

इधर वैशाली के  हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक स्थित राजू राय के घर पर एनआईए की टीम ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की. इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा. सूत्रों के अनुसार एके-47 से जुड़े मामले को लेकर छापा मारा जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, यह छापा बीते दिनों मुजफ्फरपुर में एके-47 की बरामदगी से जुड़ा है. एनआईए ने मुजफ्फरपुर में भी पिछले दिनों छापा मारा था. अब राजू राय के घर पर टीम पहुंची है. राजू राय ऑटो गैरेज के मालिक बताए जाते हैं. फिलहाल इस छापेमारी के बारे में एनआईए या पुलिस की ओर से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है.

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER