दो आपराधिक गुटों में गैंगवार, दो की मौत, कुख्यात बदमाश धनंजय गिरि ढेर

दो आपराधिक गुटों में गैंगवार, दो की मौत, कुख्यात बदमाश धनंजय गिरि ढेर

On

मोतिहारी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मठ के पास गुरुवार देर शाम अपराधियों के बीच हुई जबरदस्त गोलीबारी में दो की मौत हो गई। मृतकों में गिरि गिरोह का सक्रिय सदस्य गुड्डू यादव और कुख्यात इनामी बदमाश धनंजय गिरि शामिल हैं। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

IMG-20250821-WA0009

 

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के भादा गिरि टोला निवासी धनंजय गिरि को कुख्यात अपराधी सनोवर खान ने मुलाकात के बहाने बुलाया था। धनंजय अपने साथी गुड्डू यादव (पिता मोती यादव, निवासी हरसिद्धि) के साथ काले रंग की पल्सर बाइक पर पहुँचा। मिलते ही सनोवर ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धनंजय को परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश Read More सीमा के साये में गिरती नैतिकता: रॉयल लवली रिसॉर्ट में देह व्यापार का पर्दाफाश

धनंजय गिरि हाल ही में झड़वा के तबरेज हत्याकांड मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। गुड्डू भी लंबे समय से गिरि गिरोह से जुड़ा हुआ था।

A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran” Read More A Line Drawn in Uniform: How Integrity Found Its Voice in East Champaran”

मुख्य आरोपी सनोवर खान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा गांव का रहने वाला कुख्यात इनामी अपराधी बताया जाता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER