जमीन सर्वे के बीच मोतिहारी के कोल्हूहरवा में फायरिंग, वकील सहित 5 गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त

जमीन सर्वे के बीच मोतिहारी के कोल्हूहरवा में फायरिंग, वकील सहित 5 गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल जब्त

On

सागर सूरज

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के कोल्हूहरवा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है।

ज़िले में चल रहे व्यापक जमीन सर्वे, कानूनन कब्जे और कागजी प्रमाणों के महत्व के बीच एक पक्ष कब्जा लेने तो दूसरा पक्ष अपना कब्जा बचाने की कोशिश में आमने-सामने आ गया। ऐसे माहौल में तनाव बढ़ते-बढ़ते गोली चलने तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार Read More साईबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड कनेक्शन से जुड़ा ठगी नेटवर्क खुला — एक आरोपी गिरफ्तार

IMG-20251230-WA0062
फायरिंग के आरोपी अधिवक्ता सहयोगी के साथ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के इस मामले में अधिवक्ता प्रकाश चौधरी पर गोली चलाने का आरोप लगा है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक सूचना में एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 

घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय", Read More घोड़ासहन में पकड़ी पिकअप पर विवाद — पुलिस बोली, वैध बिल पर हो रहा था व्यवसाय",

रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच Read More रक्सौल में व्यवसायी मोहम्मद कलीम के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी: दूसरे दिन भी जारी जांच

पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल को जप्त कर लिया है और कुल पाँच आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी प्रकाश चौधरी के खिलाफ पहले से आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार में भूमि सुधार, सर्वे और नये रिकॉर्ड तैयार होने की प्रक्रिया तेज होने के बाद जिले के कई इलाकों में जमीन पर दावे और कब्जे को लेकर विवाद बढ़े हैं। एक पक्ष सरकारी कागज और सर्वे के आधार पर जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष पुराने कब्जे और रिवाज का हवाला देकर प्रतिरोध कर रहा है। 


इसी खींचतान में कई जगह तनाव, मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर चुनौती खड़ी हो रही है। 

ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए एसपी ने जिलाभर की पुलिस को निर्देश दिया है कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों में विशेष एहतियात बरती जाए।

 उन्होंने साफ कहा है कि पुलिस बल मौके पर भीड़ के बीच अनावश्यक रूप से न उलझे, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाकर अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी जैसे वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों का पालन करे।

 एसपी ने यह भी चेतावनी दी है कि जमीन विवाद के नाम पर कोई भी पक्ष हथियार का प्रदर्शन या फायरिंग कर कानून को हाथ में लेता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या अधिवक्ता जैसा पेशेवर व्यक्ति ही क्यों न हो। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा अधिवक्ता के पिस्तौल की अनुज्ञप्ति रद्द होंगी।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80...
जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोटवा पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त
80 किलो चरस बरामदगी केस में आरोपियों की रिहाई पर जांच, तीन सदस्यीय कमिटी गठित
नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER