भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

 

सागर सूरज/ विक्की विजेंदर

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। 

हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार Read More हरसिद्धि थाने पर पीड़िता के आरोप निराधार, प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार: थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार

शुक्रवार दोपहर सीमा चौकसी के दौरान इंडो-नेपाल मैत्री पुल पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक श्रीलंकाई नागरिक को पकड़ा।

Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative Read More Jorwal's Swift Rebuttal Exposes Zee News' Unverified Sugar Mill Land Narrative

 यह गिरफ्तारी नियमित जांच अभियान के दौरान हुई।

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार Read More ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्रीलंका निवासी हनीफ कांची के रूप में की गई है। तलाशी में उसकी पासपोर्ट, वीजा या भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। 

Screenshot_2026-01-10-19-31-07-27_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार श्रीलंकाई नागरिक


एसएसबी जवानों ने उसके पास से नेपाली करेंसी, श्रीलंकाई पहचान पत्र, मोबाइल, कैमरा और कुछ निजी वस्तुएं बरामद कीं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अवैध आवागमन का गढ़ बनता बॉर्डरभारत-नेपाल की लगभग 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा में रक्सौल-वीरगंज मार्ग सबसे संवेदनशील बिंदु माना जाता है।

 यह क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पड़ता है और नेपाल के तराई इलाके तक सीधा संपर्क रखता है। 

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां मानव तस्करी, विदेशी नागरिकों का अवैध घुसपैठ, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसी चुनौतियाँ लंबे समय से बनी हुई हैं। 

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के इस खुले स्वरूप का फायदा उठाकर कई संदिग्ध गिरोह सक्रिय हैं, जिन पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रखती हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय


हनीफ कांची की गिरफ्तारी के बाद एसएसबी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), और एनआईए (NIA) जैसी सुरक्षा एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 

प्रारंभिक स्तर पर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस विदेशी नागरिक का किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या तस्करी गिरोह से संबंध है। एजेंसियों को इस बात की भी जांच करनी है कि क्या वह भारत में ठहरने या किसी मिशन के संबंध में आया था।

स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त पूछताछ जारी है, जबकि सीमा पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से हो रही संदेहास्पद आवाजाही ने यह जरूरी बना दिया है कि हर गतिविधि पर डिजिटल सर्विलांस और इंटेलिजेंस समन्वय को और मजबूत किया जाए।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी...
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER