बिग ब्रेकिंग: भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद व 43 चीनी सैनिक ढेर

बिग ब्रेकिंग: भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद व 43 चीनी सैनिक ढेर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बीएनएम@नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों की शहीद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों से हवाले इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या […]
बीएनएम@नई दिल्ली


पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों की शहीद हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों से हवाले इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कहा है कि गया है कि चीन को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। चीन ने भी मान लिया है कि सोमवार की रात वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के दौरान उसके भी सैनिक मारे गए हैं। हालांकि उसके कितने सैनिक हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के हवाले से चीन की सेना (पीएलए) का यह बयान जारी हुआ है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ताजा घटनाक्रम के बाद एक चीनी सैन्य प्रवक्ता ने मंगलवार को भारतीय सैनिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सीमा पर चीनी सैनिकों के खिलाफ सभी भड़काऊ कार्रवाइयों को तुरंत रोके और बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझाने के सही रास्ते पर वापस आए। पीएलए ने कहा, “भारतीय सैनिकों ने एक बार फिर गलवान घाटी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार किया और जानबूझकर उकसाने वाले हमले किए, जिससे गंभीर संघर्ष हुआ और सैनिक हताहत हुए।”वहीं इस घटना के लिए भारतीय सैनिकों पर एलएसी का अतिक्रमण करने के चीन के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने साफ कर दिया कि तनाव घटाने के लिए वह बातचीत को राजी है मगर चीन की ऐसी हरकतों का भी भारत माकूल जवाब देगा।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम