
गोपालगंज में दिन दहाड़े अपराधियों ने लिपिक को मारी गोली
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोपालगंज। बाइक सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शिक्षा विभाग के एक लिपिक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक अजय कुमार फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा खुर्द गांव के निवासी थे। वह सुबह बाइक से गोपालगंज स्थित शिक्षा विभाग के दफ्तर आ रहे थे। इस दौरान थावे के लछवार […]
गोपालगंज। बाइक सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शिक्षा विभाग के एक लिपिक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक अजय कुमार फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा खुर्द गांव के निवासी थे। वह सुबह बाइक से गोपालगंज स्थित शिक्षा विभाग के दफ्तर आ रहे थे। इस दौरान थावे के लछवार के समीप एनएच पर बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से जख्मी लिपिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
सदर अस्पताल में पहुंचे शिक्षा विभाग के कर्मी व परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत किया। थावे थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments