
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को एम्स में आयोजित प्लाज्मा डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्लाज्मा डोनेट किया। डॉ. हर्षवर्धन प्लाज्मा डोनेट करने वाले सभी दिल्ली पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। […]
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को एम्स में आयोजित प्लाज्मा डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्लाज्मा डोनेट किया। डॉ. हर्षवर्धन प्लाज्मा डोनेट करने वाले सभी दिल्ली पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस कैंप में 26 पुलिस कर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट किया। इनमें से एक पुलिस कॉन्सटेबल ओम प्रकाश भी शामिल हैं जिन्होंने तीन बार अपना प्लाज्मा दान किया है।
इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह बड़ी दुख की बात है कि करीब एक दर्जन पुलिस कर्मियों की कोरोना से मौत हो गई, इतने दुख के बावजूद भी दिल्ली पुलिस अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन 200 से बढ़कर 600 हो गया है इसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस तत्परता से अपने दायित्व का निर्वाह कर रहा है। उन्होंने 26 पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्लाज्मा डोनेट करने वाला हर एक व्यक्ति अहम है, उनके इस नेक काम के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में रिकवरी रेट अधिक होने के बावजूद भी लोग अपना प्लाज्मा डोनेट करने से पीछे रहते हैं। ऐसे लोगों को अब दूसरे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. हर्षवर्धन ने पल्स पोलियो की सफलता में दिल्ली पुलिस के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि साल 1994 में 10 हजार दिल्ली पुलिस कर्मी पोलियों के उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े थे। इसके लिए 100 फोन नंबर स्थापित किए गए थे। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के खून में एंटीबॉडीज विकसित हो जाते हैं जो वायरस के लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। इसलिए ऐसे लोग जो 18-60 वर्ष के आयु के हैं और उन्हें ठीक हुए 28 दिन हो गए हैं वे लोग प्लाज्मा दान कर सकते हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments