
मूल्य आधारित राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे लालजी टंडन: नड्डा
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें मूल्य आधारित राजनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है। नड्डा ने मंगलवार को जारी एक शोक संदेश में कहा, ‘लालजी टंडन के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक लोकप्रिय […]
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें मूल्य आधारित राजनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है।
नड्डा ने मंगलवार को जारी एक शोक संदेश में कहा, ‘लालजी टंडन के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक लोकप्रिय जन नेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाजसेवी थे। मूल्य आधारित राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे टंडन हमेशा जनता के मुद्दों से जुड़े रहे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे।’
नड्डा ने कहा, ‘बहुआयामी प्रतिभा के धनी टंडन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद के रूप में की थी। वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद् में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, तीन बार विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, लोकसभा सांसद और दो राज्यों बिहार एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।’
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘ लालजी टंडन का पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा। सौम्य व्यक्तित्त्व, प्रखर समाजसेवी और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में टंडनजी सदैव याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। एक प्रभावी प्रशासक के रूप में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।’
नड्डा ने कहा, ‘दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’
उल्लेखनीय है कि टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उनका निधन हो गया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments