कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना संक्रमित

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना संक्रमित

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार रात 11:29 बजे एक ट्वीट कर इसमें खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनका कोरोनोवायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं स्वस्थ हूं और मुझे डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उन लोगों से अनुरोध […]
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार रात 11:29 बजे एक ट्वीट कर इसमें खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। 
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनका कोरोनोवायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं स्वस्थ हूं और मुझे डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं, वह एकांतवास को अपना ले।
येदियुरप्पा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक बुलेटिन में अस्पताल ने कहा कि येदियुरप्पा की स्थिति ‘स्थिर’ है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुधाकर ने सीएम येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधानसभा में विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं चाहता हूं कि बीएस येदियुरप्पा जल्द से स्वस्थ हों।

Related Posts

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम