कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी, एक नागरिक घायल

कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी, एक नागरिक घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पुंछ। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह पुंछ […]
पुंछ। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से मंगलवार सुबह पुंछ जिले की कृष्णाघाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। घायल नागरिक को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम