
उपराज्यपाल पद की शपथ के बाद बोले मनोज सिन्हा-सबकी होगी सुनवाई
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर राजभवन में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के दूसरे उप राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने पत्रकारों […]
श्रीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर राजभवन में जम्मू-कश्मीर प्रदेश के दूसरे उप राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का स्वर्ग है और मुझे अब यहां भूमिका निभाने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्याली मानता हूं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आम जनता में विश्वास बहाली के लिए वह उनसे सीधी बात करने का प्रयास करेंगे ताकि आम लोगों में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हो सके। आम जनता अपनी परेशानियों को लेकर उन तक सीधा पहुंचे, इसकी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान और तेज किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में फिर से शांति बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया कि उन्हें सरकार की कार्यप्रणाली में किसी तरह का भेदभाव नजर नहीं आयेगा। सरकारी अधिकारियों को विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं। मनोज सिन्हा ने 5 अगस्त के दिन को एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर मुख्यधारा में शामिल हुआ है।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर यानि 5 अगस्त को देर शाम उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू को अब केंद्र सरकार ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया है। सिन्हा पूर्व उप राज्यपाल जीसी मुर्मू का इस्तीफा मंजूर होने के तुरंत बाद ही गुरुवार की दोपहर श्रीनगर पहुंच गए थे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments