
मोदी-योगी की लोकप्रियता के डर से विपक्ष कर रहा जातिवाद की रातनीति: डॉ. मनोज मिश्र
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा है कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है। पार्टी सभी जातियों के विश्वास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मोदी और योगी की लोकप्रियता से डर कर जातिवाद की राजनीति पर उतर आये […]
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा है कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है। पार्टी सभी जातियों के विश्वास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मोदी और योगी की लोकप्रियता से डर कर जातिवाद की राजनीति पर उतर आये हैं।
डॉ. मिश्र ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहा कि वह हजरतगंज के पास बाला अपना प्लाट भगवान परशुराम के लिए मुझे दे दें और हम ब्राह्मणों के सहयोग से भगवान परशुराम की मूर्ति लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश को इसके लिए अपना व्यक्तिगत प्लाट देना होगा।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बुआ और भतीजे को ब्राह्मणों के साथ सपा बसपा सरकारों में हुए अत्याचार के लिए लिखित माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में नीरज मिश्र की सिर कटी लाश का सिर वापस लाना होगा। उस परिवार से सार्वजानिक माफी मांग कर अपने पापो का प्रयश्चित भी करना होगा। डॉ. मिश्र ने कहा कि सपा और बसपा के डीएनए में ब्राह्मण विरोध है।
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ब्राह्मणों को लेकर सियासी दलों में जमकर घमासान मचा हुआ है। यद्यपि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव करीब डेढ़ साल बाद है लेकिन राजनीतिक दल इस वोट बैंक को सहेजने में अभी से लग गये हैं। दो-तीन पहले मीडिया में खबर आई कि ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सपा भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने जा रही है तो राजनीतिक दलों में घमासान शुरु हो गया। बसपा सुप्रीमो मायावती सपा पर हमलावर हो गईं। साथ ही कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो वह श्री परशुराम की सबसे बड़ी मूर्ति लगवाएंगी।
इस बीच प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी भी मैदान में उतर पड़े। उन्होंने ट्वीट कर सपा मुखिया अखिलेश यादव से कहा कि वह ब्राह्मणों को बुद्धू न समझें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण राष्ट्रभक्त होता है, विकास का पक्षधर होता है, नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़ता है, उसे प्रलोभन देकर अपमानित मत करिए। राम मंदिर का विरोध और भगवान परशुराम का वोट के लिए इस्तेमाल करने का आपका सपना पूरा नहीं होगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

10 Apr 2025 23:07:51
हरसिद्धि थानाध्यक्ष पर पूर्व मे भी वरीय अधिकारियों को ‘मिस्लीड’ करने के आरोप लग चुके है। पूर्व मे थाना क्षेत्र...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम

Comments