महानदी का बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आशंका

महानदी का बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आशंका

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भुवनेश्वर। महानदी का जलस्तर इधर लगातार बढ़ रहा है। इसके ऊपरी इलाकों में छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से भारी बारिश होने के चलते तेजी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका से आसपास के लोग परेशान हैं। कटक, पुरी व जगतसिंहपुर जिले के प्रभावित होने की आशंका है। राज्य के […]

भुवनेश्वर। महानदी का जलस्तर इधर लगातार बढ़ रहा है। इसके ऊपरी इलाकों में छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से भारी बारिश होने के चलते तेजी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका से आसपास के लोग परेशान हैं। कटक, पुरी व जगतसिंहपुर जिले के प्रभावित होने की आशंका है। राज्य के जल संसाधन विभाग के सर्वोच्च अभियंता ज्योतिर्मय रथ ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। इससे महानदी का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह महानदी के ऊपरी इलाके में 200 मीलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हीराकुंड जल भंडार के 28 गेट खोल दिए गए हैं और आठ खोले जाएंगे। वर्तमान में हीराकुंड जल भंडार का जल स्तर 625 फुट है। कलमा से पांच लाख व भेडेन से 2.5 लाख क्यूसेक पानी हीराकुंड जल भंडार में प्रवेश कर रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। यह पानी कटक के मुंडली पहुंचते-पहुंचते 10 से साढ़े दस क्यूसेक पानी हो जाएगा। इसलिए छोटी-बड़ी बाढ़ आ सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग...
सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए कुछ देर में शुरू होगा मतदान
19 लाख लूटकांड का मुख्य आरोपी अमरेश पाण्डेय गिरफ्तार, 5 हजार का इनामी अपराधी दबोचा गया
भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त
होली ड्यूटी में लापरवाही पर 37 प्रशिक्षु सिपाही निलंबित एसपी ने की कारवाई

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER