जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की घोषणा की

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की घोषणा की

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को स्वास्थ्य कारणों से पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। टोक्यो में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 65 वर्षीय आबे ने यह घोषणा की है। आबे ने कहा कि आंत की बीमारी के कारण उन्हें इलाज कराना है और इस कारण वह अपने पद से […]
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को स्वास्थ्य कारणों से पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। टोक्यो में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 65 वर्षीय आबे ने यह घोषणा की है। आबे ने कहा कि आंत की बीमारी के कारण उन्हें इलाज कराना है और इस कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि और अधिक सावधानी के साथ उनका इलाज किया जाएगा। आबे ने कहा कि वह अपनी बीमारी को निर्णय करने में बाधक नहीं बनने देना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा ना कर पाने के लिए जापान के लोगों से क्षमा मांगी। 
उल्लेखनीय है कि शिंजो आबे का कार्यकाल सितम्बर 2021 में खत्म होने वाला था। वह पिछले 2 हफ्तों में दो बार अस्पताल गए थे, जिससे यह संकेत मिला कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनकी हालत खराब हो रही है। इससे पहले साल 2007 में उन्होंने इंफ्लेमेट्री बॉवेल डिसीस के कारण अपने पद से त्याग पत्र दिया था और इसके बाद साल 2012 में वापस सत्ता में आए थे। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम