दरभंगा में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

दरभंगा में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
दरभंगा। एटक से संबंद्ध बिहार राज्य आशा संघ की जिला इकाई ने मंंगलवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला दहन कार्यक्रम स्थानीय कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर आहूत किया। पुतला दहन से पूर्व सीपीआई कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जो कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। […]

दरभंगा। एटक से संबंद्ध बिहार राज्य आशा संघ की जिला इकाई ने मंंगलवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला दहन कार्यक्रम स्थानीय कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर आहूत किया। पुतला दहन से पूर्व सीपीआई कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जो कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व एटक नेता लाल बिहारी भगत ने किया। मार्च के दौरान आशा कर्मी सरकार के खिलाफ नारा लगा रहें थे जहाँ पुतला दहन के उपरांत संघ के कोषाध्यक्ष किरण राउत की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसको संबोधित करते हुए सीपीआई के नेता विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि बिहार सरकार ने पिछले वर्ष ही सभी आशा कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये महीना मानदेय की घोषणा की थी, जो अभी तक उन्हें नहीं मिला है। कोरोना काल में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी इन्हीं आशाओं पर है। मगर आज इस सरकार में आशा कर्मी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही हैं। आशा कर्मियों ने बताया कि 14 सितंबर को पूरे राज्य की आशा कर्मी पटना में एकजुट होकर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी। साथ ही चरणबद्ध आन्दोलन की कड़ी में 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वे जायेंगी। अगर सरकार चुनाव से पूर्व हमलोगों का स्थायीकरण कर राज्य कर्मी का दर्जा देकर वेतनमान निर्धारित नहीं करती है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू सरकार को सभी आशा कर्मी उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। सभा को उषा देवी, पूनम देवी, राधा कुमारी, किरण देवी, चन्दा कुमारी, मंजू देवी, आशा कुमारी, रेखा देवी, अनिता कुमारी, विमल देवी आदि ने भी संबोधित किया। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम