लोजपा कार्यालय में डाॅ.रघुवंश प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित

लोजपा कार्यालय में डाॅ.रघुवंश प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
किशनगंज। किशनगंज जिला मुख्यालय के हलीम चौक स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में डॉ.रधुवंश प्रसाद सिंह के  निधन पर सोमवार को शोकसभा आयोजित हुई जिसमें जिले के पार्टी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर निवर्तमान पार्टी जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति  सदस्य भाई कलीमुद्दीन ने कहा […]
किशनगंज। किशनगंज जिला मुख्यालय के हलीम चौक स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में डॉ.रधुवंश प्रसाद सिंह के  निधन पर सोमवार को शोकसभा आयोजित हुई जिसमें जिले के पार्टी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर निवर्तमान पार्टी जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति  सदस्य भाई कलीमुद्दीन ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रहरी और वरिष्ठ नेता डॉ.सिंह के निधन से बिहार की राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लम्बे समय तक राजनीतिक जगत में सेवा प्रदान की है। इसीलिए उनकी अमरवाणी व राजनीतिक कौशल को पार्टी नेता सदैव याद रखेंगे।   
शोकसभा की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष शमशाद अहमद ने की। सभा में  पार्टी नेताओं में सोहनलाल दास, डाॅ.रफीक, नवीन कुमार साहा सहित अबूनसर आदि प्रमुख उपस्थित थे।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम