
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कृषि संबंधी विधेयकों के संसद में विरोध पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वो बिचौलियों की भाषा बोल रहे हैं, किसानों की नहीं। उन्होंने कहा कि पहले किसान गुलामी के दौर में थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब किसानों को आजाद करने का काम किया है।
नड्डा ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में ‘कमल संदेश’ पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हम सेवा सप्ताह मना रहे हैं। कई तरह के सेवा कार्यक्रम इस दौरान चलाए जा रहे हैं। हेल्थ प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर करोड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास की तरफ से जो कमल संदेश का जो विशेषांक निकाला गया है उसके लिए न्यास के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में कई सरकारें हमने देखी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी कार्यशैली से राजनीतिक कार्य संस्कृति को बदलने का काम किया है।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पर दो मुंही राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वो एपीएमसी से किसानों को बाहर लाएंगे, आवश्यक वस्तु एक्ट में बदलाव करेंगे। आज जब मोदी सरकार ने ऐसा कर दिया तो वही कांग्रेस अब इसका विरोध कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान चाहे अनाज मंडी से अपनी फसल बेचे या देश के किसी कोने में अपनी फसल बेचे, उसको आजादी है, ये अधिकार इस विधेयक में दिया गया है। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी समिति भी चलेगा। जो उसमें जाना चाहते हैं, जा सकते हैं। उन्होंने कि बिचौलियों के साथ मिले लोग ये कोशिश कर रहे हैं कि किसानों को गुमराह किया जाए।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments