
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्तराखंड में मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश स्तरीय एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में देहरादून में होगी। बैठक के बारे में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी करते […]
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्तराखंड में मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश स्तरीय एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में देहरादून में होगी। बैठक के बारे में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी करते हुए निर्देशित कर दिया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने गुरुवार को बताया कि भाजपा की विचार धारा, रीतिनीति , कार्यपद्धति व केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में मंडल तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए 10 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे हैं। इस बैठक में सोशल डिसटेंसिंग ध्यान रखते हुए 27 सितम्बर को देहरादून में होटल वायसराय इन मंडी चौक पर प्रात: 9.30 बजे से साँय 4.30 बजे तक होगी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उपस्थित होने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रशिक्षण टोली, प्रदेश विषय प्रमुख, ज़िलाध्यक्ष, ज़िला प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल होंगे।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments