
नई दिल्ली। केरल के कोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान रविवार सुबह एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। नौसेना प्रवक्ता के मुताबिक आज सुबह एक ग्लाइडर नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुआ था। थोप्पुम्पदी पुल के पास सुबह लगभग सात बजे […]
नई दिल्ली। केरल के कोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान रविवार सुबह एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
नौसेना प्रवक्ता के मुताबिक आज सुबह एक ग्लाइडर नियमित प्रशिक्षण के लिए आईएनएस गरुड़ से रवाना हुआ था। थोप्पुम्पदी पुल के पास सुबह लगभग सात बजे अचानक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। ग्लाइडर में सवार नौसेना कर्मचारी उत्तराखंड के निवासी लेफ्टिनेंट राजीव झा (39) और बिहार के पेटी अधिकारी (इलेक्ट्रिकल एयर) सुनील कुमार (29) को गंभीर चोटें आईं।
नौसेना के बयान में बताया गया है कि दोनों को नौसेना के अस्पताल आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। राजीव के घर पर पत्नी और उनके दो बच्चे हैं। सुनील की अभी शादी नहीं हुई थी। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments