गया में महिला की गोली मारकर हत्या

गया में महिला की गोली मारकर हत्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया।  गया जिले  के डोभी थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने   एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी ।  डोभी थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने सूचना पर सोमवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा है।डोभी थाना […]

गया।  गया जिले  के डोभी थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने   एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी । 

डोभी थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने सूचना पर सोमवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा है।डोभी थाना के एसआई संजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यही लगता है कि मौत  गोली लगने से हुई है।सिर पर जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है?

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

YouTube Channel

मौसम