
मुंबई। महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को सभी मंदिरों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एक दिन का अनशन कर मंदिरों के सामने भजन-कीर्तन किया जाएगा। यह घोषणा भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुषार भोसले ने की है। भोसले ने गुरुवार को नासिक में ग्रामदैवत गणपति बाप्पा मंदिर के प्रांगण […]
मुंबई। महाराष्ट्र में मंदिर खोलने की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को सभी मंदिरों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एक दिन का अनशन कर मंदिरों के सामने भजन-कीर्तन किया जाएगा। यह घोषणा भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुषार भोसले ने की है।
भोसले ने गुरुवार को नासिक में ग्रामदैवत गणपति बाप्पा मंदिर के प्रांगण में सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार ने सूबे में शराब की विक्री शुरू करवा दिया है। सूबे में होटल व्यवसाय भी शुरू हो गया है, लेकिन सरकार ने राज्य में अभी तक मंदिर खोले जाने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए भक्त मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
भोसले ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री से कई बार मंदिर खोलने की मांग की, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए भक्तों की भावनाएं सरकार तक पहुंचाने के लिए 13 अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments